Friday, August 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में हड़ताल पर रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी

पंजाब में हड़ताल पर रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में आम हड़ताल पर रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की है। सरकार ने बिना इजाजत ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है। इसके लिए सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों को आज ही का समय दिया गया है। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सरकार का कहना है कि उनकी लापरवाही की वजह से आम जनता को परेशानी हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि आम जनता को ऑफिसों में होने वाली दिक्कतों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पंजाब सरकार ने बिना इजाजत ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।पर्सनेल पॉलिसीज़-II ब्रांच द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सरकार के ध्यान में यह बात लाई गई थी कि आम जनता के अलग-अलग वर्गों से लगातार शिकायतें मिल रही है

कि जब वे अपने सरकारी काम के लिए ऑफिस पहुंचते हैं, तो अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं होते। इस लापरवाही के कारण आम लोगों को अपने रोज़मर्रा के कामों में काफी परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ता है।इस समस्या पर कड़ा संज्ञान लेते हुए,

सरकार ने राज्य के सभी स्पेशल चीफ सेक्रेटरी, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, फाइनेंशियल कमिश्नर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी विभागों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऑफिसों की अचानक या नियमित जांच करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments