Tuesday, July 28, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोनम वांगचुक की CJP को सलाह ,सफलता का जश्न गरिमा, जिम्मेदारी और...

सोनम वांगचुक की CJP को सलाह ,सफलता का जश्न गरिमा, जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाएं

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों के जश्न मनाने वाले वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी जीत के बाद विनम्रता बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. वांगचुक ने समर्थकों से अपील की कि वे अपनी सफलता का जश्न गरिमा, जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाएं।

सोनम वांगचुक ने कहा कि सफलता हासिल करना जरूरी है, लेकिन उसके बाद सम्मान और विनम्रता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर CJP नेताओं के जश्न मनाने वाले वीडियो को लेकर काफी बहस चल रही है. इन वीडियो में पार्टी के कुछ खास सदस्य धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नाचते और खुशी मनाते दिखाई दिए थे।CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने पार्टी का पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा दिखाई देती है. सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनकी जनरेशन अलग तरह से सोचती और अपनी बात रखती है. उन्होंने कहा कि युवा सड़क पर बैठकर भी आंदोलन कर सकते हैं, नाचते हुए भी अपनी बात रख सकते हैं और कॉफी पीते हुए भी संगठन चला सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments