Tuesday, July 28, 2026

Google search engine
HomeनेशनलIMD अनुसार जुलाई के आखिरी हफ्ते में देश के कई हिस्सों में...

IMD अनुसार जुलाई के आखिरी हफ्ते में देश के कई हिस्सों में होगी मूसलाधार बारिश

मानसून फिर से एक्टिव होता दिख रहा है. मंगलवार (28 जुलाई) से बरसात का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक जुलाई के आखिरी हफ्ते में देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. आज उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में आज से अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. पहाड़ी इलाकों में होने वाली ये बारिश मुसीबत भी लेकर आ सकती है. इन जगहों पर भारी बरसात से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. मैदानी इलाकों में नदियों में उफान और अचानक बाढ़ के खतरे की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. हालांकि कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है जबकि राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं. पूर्वी राजस्थान में 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच तेज या अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments