Friday, July 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबंगा में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पुरब को...

बंगा में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पुरब को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पुरब को समर्पित एक विशाल और आत्मिक उत्साह से भरपूर कीर्तन दरबार शुक्रवार को दाना मंडी बंगा में करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगतों ने शिरकत करके गुरबाणी और भक्ति भजनों का रस आनंद लिया। धार्मिक समागम के दौरान श्रद्धा, सम्मान और आत्मिक भावना का माहौल बना रहा।

इस कीर्तन दरबार में विधायक बंगा डा. सुखविंदर कुमार सुखी, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट सतनाम सिंह जलवाहा, हलका इंचार्ज रूबी कंग, भूपिंदर पाल जाडला और पवनजीत सिद्धू ने श्रद्धालुओं के तौर पर उपस्थिति भरी और माथा टेका। इस मौके पर संत समाज की कई प्रमुख हस्तियां भी पहुंची, जिनमें संत सतविंदरजीत सिंह हीरा जी, संत काहन सिंह हैबोवाल जी, संत सोहन सिंह जी, संत निर्मल दास जी जोड़े वाले,

संत सुंदर दास जी, संत बाबा नरेश सिंह जी, संत बाबा सुखदेव सिंह जी, संत अर्जुन देव जी, श्री खुरालगढ़ साहिब के संत जगदीश जी, संत केवल सिंह जी, संत गिरधारी लाल जी, संत बाबा रजिंदर सिंह जी, संत बाबा सतनाम दास जी और संत बाबा जसविंदर सिंह जी शामिल थे।प्रसिद्ध रागी भाई दविंदर सिंह सोढ़ी लुधियाना वाले और श्री हरिमंदर साहिब के हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह द्वारा किए गए मधुर गुरबाणी कीर्तन ने संगतों को निहाल कर दिया।

भाई गुरमीत सिंह ने गुरबाणी कथा करते हुए श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन पर प्रकाश डाला और संगतों को गुरु जी के समानता, नम्रता और निष्काम सेवा के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इकट्ठ को संबोधित करते हुए विधायक डा. सुखविंदर कुमार सुखी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जन्म दिवस को समर्पित पूरे राज्य में कई प्रोग्राम करवाए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि पंजाब भर में विशाल कीर्तन दरबार करवाए जा रहे है और मुख्यमंत्री द्वारा झंडी देकर रवाना की गई विशेष प्रचार वैनों के माध्यम से राज्य के 12,000 से अधिक गांवों में श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जा रही है।उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 650वें प्रकाश पुरब के जश्न के मद्देनजर 6.50 लाख पौधे लगाने की विशिष्ट अभियान भी शुरू किया गया है।

इसके अलावा सरकार डेरा सच्चखंड बल्लां के निकट 11 एकड़ जमीन पर श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र भी स्थापित कर रही है ताकि गुरु जी की शिक्षाओं पर अकादमिक खोज और प्रचार को प्रोत्साहित किया जा सके।डा. सुखी ने कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दर्शाई गई समानता, सामाजिक न्याय और साझे भाईचारे पर आधारित समाज की रचना कर इसे साकार करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें जन्म दिवस पर लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए सभी को श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए धर्म, दया और सर्व साझीवाला के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) संजीव शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (पे. विकास) अवनीत कौर, सहायक कमिश्नर जनरल रमनजीत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments