Friday, July 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे

जालंधर में पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबादपुरा में 11वीं और 12वीं कक्षा की विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए जहां बुनियादी ढांचे को मजबूत करके और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करके सरकारी स्कूलों की सूरत बदली है, वहीं शिक्षकों को विदेशों से ट्रेनिंग दिलवाई है।श्री भगत ने कहा कि स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए उठाए गए क्रांतिकारी कदमों के कारण आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफल, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभाग द्वारा भेजी गई आर.ओ. और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी स्कूल को समर्पित की।

इससे पहले प्रिंसिपल सोनिया धवन ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया और स्कूल की नुहार बदलने के लिए किए गए प्रयासों के लिए उनका अभार किया।इस मौके पर संजीव भगत, आप नेता गुरनाम सिंह, रणजीत कुमार, सरबजीत कौर, गुरदर्शन और अध्यापक प्रवीन बाला, गुरप्रीत सिंह, त्रिप्ता भाटिया, सरोज बाला तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments