प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पीएम मोदी के इस ऐलान पर कॉकरोच जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है।कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना होगा
सीजेपी की ओर से इस पोस्ट से एक बात तो स्पष्ट हो गई कि पीएम मोदी के ऐलान के बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे और वो अपनी प्रमुख मांग पर डटे रहेंगे. जोकि वो पहले दिन से ही कहते चले आ रहे हैं।वहीं पीएम मोदी ने लिखा, ‘विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
PM मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


