Thursday, July 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलआज सोने की कीमतों में नहीं हुई कोई गिरावट

आज सोने की कीमतों में नहीं हुई कोई गिरावट

आज देश में सोने की कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई है और न ही इसके रेट बढ़े हैं. सोने की कीमतें कल के मुकाबले पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं. कल यानी कि 22 जुलाई, बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेजी और डॉलर की मजबूती के चलते भारत में सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 2100-2290 रुपये की तेजी आई थी. आज भी कीमतें उसी बढ़े हुए स्तर पर बरकरार है।आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,46,520 रुपये है

इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,34,310 रुपये है. 18 कैरेट सोने की कीमत 1,09,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत औसत से मामूली ऊपर है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,670 रुपये है. स्थानीय टैक्स अधिक होने के चलते चेन्नई देश का सबसे महंगा सर्राफा बाजार बना हुआ है।

यहां आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,140 रुपये है।मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का माहौल है. इससे कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में निवेशक शेयर बाजार से पैसे निकालकर सोने पर लगा रहे है।

जब भी कभी युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ जाती है. कमजोर रुपया भी कीमतें कम न होने की एक बड़ी वजह है. डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 96.53 रुपये के स्तर पर कमजोर बना हुआ है. ऐसे में सोने का आयात महंगा हुआ है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें ऊंची बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments