पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरपंचों के बाद अब राज्य के काउंसिलरों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। जिसके कारण उनमें खुशी का माहौल है। दरअसल, सरपंचों के मानदेय में वृद्धि करने के बाद अब सरकार ने नगर काउंसिलों और नगर पंचायतों के काउंसिलरों का मानदेय भी बढ़ाने का फैसला किया है। इस ऐलान से स्थानीय सरकारों से जुड़े प्रतिनिधियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि काउंसिलर शहरों के विकास, लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके मानदेय में वृद्धि करना समय की जरूरत थी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से काउंसिलर और अधिक उत्साह के साथ लोक सेवा कर सकेंगे और शहरी विकास कार्यों को तेजी मिलेगी।
हालांकि, बढ़े हुए मानदेय की राशि और इसे लागू करने की तारीख के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।इससे पहले पंजाब सरकार ने गांवों के सरपंचों और पंचों के मानदेय में भी वृद्धि की थी। अब काउंसिलरों के लिए लिया गया यह फैसला स्थानीय सरकारों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


