Thursday, June 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़

बटाला के थाना घुमाण के अंतर्गत आने वाले गांव मनेस के नहर के पास पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।घटना स्थल पर एस.एस.पी. महिताब सिंह बटाला, सी.आई.ए. की टीम, फॉरेंसिक टीमों और थाना घुमाण के साथ-साथ अन्य विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बटाला में गारमेंट की दुकान के मालिक से विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर गोलीबारी की गई थी।पुलिस ने गोलीबारी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। बीती कल बलदेव सिंह उर्फ करन पुत्र चांद सिंह, निवासी खजाला, थाना घुमाण को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उसकी निशानदेही पर पुलिस हथियार बरामद करने के लिए नहर किनारे गांव मनेस के पास ले गई, तो बलदेव सिंह उर्फ करन ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बलदेव सिंह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।मौके पर भारी संख्या में पुलिस पार्टियां पहुंची हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments