Thursday, June 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया !

पीएम मोदी ने आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया !

‘संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी ने आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया. संविधान, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार( 25 जून ) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे काले दौर में से एक, यानी ‘आपातकाल’ के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती से रक्षा की।

.प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा हमला था. इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताएं छीन ली गईं, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाई गई, राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और समाज सेवकों को गिरफ्तार किया गया व उन संस्थाओं पर हमला किया गया, जो हमारे लोकतंत्र की नींव हैं. साथ ही, उस दौर ने अनगिनत नागरिकों के असाधारण साहस को भी दिखाया, जिन्होंने चुप रहने से इनकार कर दिया और हमारे संविधान में निहित आदर्शों को बनाए रखा.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments