पंजाब में मौसम बदल गया है। अगले दो दिनों यानी आज और कल के लिए बारिश, तूफान और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है।
बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट से ज्यादा बनी हुई है, जबकि थर्मल प्लांट के तीन यूनिट बंद पड़े हैं। जून के आखिरी हफ्ते तक मानसून के आने की उम्मीद है।पंजाब और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने वाली पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व दिशा की ओर बढ़ गया है
उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा आस-पास के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। इस दौरान हरियाणा पर ऊपरी हवा का चक्रवाती सर्कुलेशन अब उत्तरी हरियाणा पर सक्रिय है।इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पंजाब के कई जिलों में गरज, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


