अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। और एक अफगान नागरिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। DGP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 अत्याधुनिक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो छिपी हुई जगहों के ज़रिए अवैध हथियारों की खेप भेजता था। बरामद हथियारों को आगे बांटने के लिए आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाना था। अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन और गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।


