पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि 3 दिनों में यह दूसरी बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। हालांकि, इस बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है,
लेकिन कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने और चुनाव के बाद फसलों से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श की संभावना जताई जा रही है।माना जा रहा है कि सरकार कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, नगर निगमों के मेयर और प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इसलिए, शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं के लिए फंड जारी करने पर विचार किया जा सकता है।


