रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 की चैंपियन टीम है, जिसने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली फाइनल के हीरो रहे, जिन्होंने 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 75 रन बनाए. करीब 1 बजे फाइनल की प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म हुई, जिसके बाद खिलाड़ी होटल पहुंचे।
. RCB के खिलाड़ियों ने रातभर जश्न मनाया. क्रुणाल पांड्या तो होटल में ट्रॉफी को अपने सिर पर रखकर पहुंचे, ढोल देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए और नाचने लगे. विराट ने भी उन्हें ज्वाइन किया और भंगड़ा कियागुजरात टाइटन्स के स्वागत में होटल में ढोल बज रहे थे. क्रुणाल पांड्या ने जैसे ही देखा, वो IPL ट्रॉफी को अपने सिर पर रखकर नाचने लगे. वह बहुत खुश थे, क्योंकि ये टीम का लगातार दूसरा कप था
क्रुणाल पूरा एन्जॉय कर रहे थे, वह ठुमके लगा रहे थे. तब विराट कोहली भी आ गए और वह भी नाचने लगे. दोनों का वीडियो RCB ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया।IPL फाइनल में टॉस हारकर गुजरात टाइटन्स को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. अच्छी गेंदबाजी से RCB ने GT को 155 रनों पर रोक दिया. रसिक सलाम ने 3, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट लिए.
क्रुणाल पांड्या के खाते में 1 विकेट आयावेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने RCB को शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने 27 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी की. अय्यर (32) के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरने से GT वापसी करती नजर आई, लेकिन दूसरे छोर पर विराट डटे रहे और विजयी छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए।


