Friday, May 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकांग्रेस कमेटी ने आज दिल्ली में बुलाई बैठक ,पंजाब के नेता होंगे...

कांग्रेस कमेटी ने आज दिल्ली में बुलाई बैठक ,पंजाब के नेता होंगे शामिल

पंजाब BJP के नए अध्यक्ष के पद संभालने के बाद, कांग्रेस के भीतर नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। इसी बीच, भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 4 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर होगी और इसमें पंजाब कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया को इस बैठक की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चार से पांच वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और विजय इंदर सिंगला के इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments