आज देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम होने की पॉजिटिव खबरों से भू-राजनीतिक तनाव के कम होने की उम्मीदें हैं. दुनिया जब भी शांति की ओर बढ़ती है, निवेशक सुरक्षित निवेश (सोने) से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाते हैं, जिससे मार्केट में तेजी आती है।
और डिमांड कम होने से कीमती धातुओं की कीमतें गिरती हैं।आज 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 400-500 रुपये सस्ता हुआ है. इसी के साथ कीमत गिरकर अब 1,55,900-156,100 के दायरे में आ गई हैं.22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज हल्की गिरावट आई है।
इसी के साथ यह आज 1,42,800-1,43,050 के आसापास कारोबार कर रही है.चांदी की कीमतों में भी कल के मुकाबले मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. चांदी आज प्रति 10 ग्राम लगभग 2850 से 2900 रुपये के बीच बिक रही है. वहीं प्रति किलो इसकी कीमत आज MCX पर लगभग 2,85,000 से 2,90,000 के बीच बनी हुई है।


