Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबदिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी,...

दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को भी मिली धमकी

लुधियाना में नगर निगम के प्रशासन को धमकी भरा ईमेल मिला। ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ की तरफ से भेजे गए इस ईमेल में लुधियाना के मेयर ऑफिस और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार सुबह 7:28 बजे भेजे गए इस ईमेल में धमाकों का सही समय भी बताया गया है।

ईमेल के मुताबिक, मेयर ऑफिस को ठीक 1:11 बजे और दिलजीत दोसांझ के घर को रात 9:11 बजे निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके बाद लुधियाना पुलिस की साइबर सेल तुरंत एक्शन में आ गई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले का IP एड्रेस ट्रेस कर रही है। सुरक्षा कारणों से मेयर ऑफिस, नगर निगम कॉम्प्लेक्स और दूसरी ज़रूरी जगहों पर सुरक्षा घेरा और मज़बूत कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की शांति खराब करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments