अमेरिका की ट्रंप सरकार को बड़ा झटका लगा है. यहां तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह कैबिनेट का हिस्सा थी, और नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर के पद पर नियुक्त थीं. तुलसी गबार्ड ने यह फैसला अपने पति की हेल्थ को लेकर दिया है।
फॉक्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि गबार्ड ने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके पति की हड्डी से जुड़े कैंसर से एक बेहद ही दुर्लभ रूप से जंग चल रही है. उनका साथ देने के लिए नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे रही है।
गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में हुई मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति को इस बारे में जानकारी दी. ODNI में उनका आखिरी दिन 30 जून को रहने की उम्मीद है.फॉक्स न्यूज के मुताबिक,गबार्डने अपने इस्तीफे में लिखा है कि आपने मुझपर भरोसा जताया. पिछले डेढ़ साल राष्ट्रीय खुफिया निदेशक ऑफिस का नेतृत्व करने का जो अवसर मुझे दिया गया, उसके तहे दिल से आभारी हूं. तुलसी ने अपने इस्तीफे में कहा कि दुर्भाग्यवश मुझे अपना इस्तीफा देना पड़ रहा है. यह 30 जून 2026 से प्रभावी होगा. मेरे पति अब्राहम को हाल ही में हड्डी के कैंसर से जुड़ी एक दुर्लभ प्रकार की बीमारी का पता चला है।
तुलसी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में उनके पति को काफी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इस समय सार्वजनिक सेवा से हटकर उनके साथ रहना होगा. इस लड़ाई में उनका साथ देना होगा. हमारी शादी को ग्यारह साल हो चुके है।
अब्राहम मेरे लिए एक मजबूत स्तंभ रहे हैं. वह ईस्ट अफ्रीका में एक ज्वाइंट स्पेशल ऑपरेशंन मिशन पर मेरी तैनाती के दौरान कई पॉलिटिकल अभियानों में मेरी भूमिका के दौरान मेरे साथ रहे. उनके ताकत और प्यार ने हर चुनौती में मुझे संबल दिया. इसके अलावा तुलसी ने कहा कि ODNI में काफी उन्होंने काफी तरक्की की. ट्रांसपेरेंसी को बढ़ाया. ईमानदारी को बहाल किया. हालांकि, अभी भी महत्वपूर्ण कार्य किए जाना बाकी है।


