लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर के मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम जांच में पता चला है कि सिंगर को दो गोलियां लगी थीं। एक गोली उनके दाहिने सीने के आर-पार हो गई, जबकि दूसरी गोली उनके माथे में फंसी मिली। सिंगर का पोस्टमॉर्टम लुधियाना में डॉक्टरों के एक बोर्ड ने किया, जिसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. करण, डॉ. विशाल चोपड़ा और डॉ. मंदीप शामिल थे।
पोस्टमॉर्टम के बाद इंदर कौर का लुधियाना में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी ओर, मामले के मुख्य आरोपी NRI सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ के वकील ने दावा किया है कि यह मर्डर का नहीं बल्कि सुसाइड का मामला है। वकील के मुताबिक, इंदर को सुखी के अकाउंट से 60 से 70 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ था।
उन्होंने कहा कि सुखी इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करता था, इसलिए यह मुमकिन नहीं है कि इंदर को पता न हो कि वह शादीशुदा है। वकील ने यह भी कहा कि सुखी के पंजाब आने का कोई पक्का सबूत नहीं है। साथ ही, केस में सुखी के पिता के नाम पर भी सवाल उठाए गए हैं।
वकील का दावा है कि पुलिस जांच में कई कमियां हैं, जिसकी वजह से कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की जगह सिर्फ 1 दिन का रिमांड दिया।गौरतलब है कि इंदर कौर की बॉडी 19 मई को नीलो नहर से मिली थी, जबकि उसकी कार कुछ किलोमीटर दूर से मिली थी। पुलिस ने इस केस में सुखी बराड़, उसके पिता और दो दोस्तों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। सुखी के पिता प्रीतम सिंह और दो दोस्तों को अरेस्ट कर लिया गया है।


