Saturday, May 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलचुनाव आयोग के राज्यसभा की खाली हो रहीं 24 सीटों का शेड्यूल...

चुनाव आयोग के राज्यसभा की खाली हो रहीं 24 सीटों का शेड्यूल किया जारी

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन सीटों का चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया. इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान किया है।चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्यसभा की खाली हो रहीं 24 सीटों पर चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग होगी

. चुनाव का नोटिफिकेशन 1 जून को जारी होगा जबकि नामांकन करने की आखिरी तारीख 8 जून होगी. 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा.राज्यसभा का चुनाव इनडायरेक्ट होता है।राज्यसभा के मेंबर्स का चुनाव जनता नहीं बल्कि विधायक करते है।

चुनाव हर दो साल में होते हैं, इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर हो जाते हैं. राज्यसभा सीटों में कुल 245 सीटें हैं. इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होता है. वहीं बाकी के 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments