शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत से मनप्रीत सिंह अयाली अलग हो गए है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत छोड़ दिया है। जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए कहा है कि वह ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत’ के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा- ‘2 दिसंबर के हुक्मनामा साहिब के अनुसार, नैतिक अधिकार खो चुकी लीडरशिप से सपोर्ट न मिलने और पंथिक एकता टूटने की वजह से मैं शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के सभी पदों और कोऑर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं भविष्य में कभी भी BJP, बादल दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं पंथ, पंजाब, पंजाबी और देश की तरक्की के लिए पंथिक धड़े के साथ मिलकर काम करूंगा।’


