Monday, May 18, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका में 'गनफाइटर स्काइज एयर शो' में हुआ हादसा

अमेरिका में ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ में हुआ हादसा

अमेरिका के इडाहो स्टेट में आयोजित एक एयर शो के दौरान भीषण हादसा हो गया। रविवार दोपहर माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ चल रहा था, इसी दौरान यूएस नेवी के दो फाइटर जेट हवा में एक-दूसरे से टकरा गए.लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फाइटर जेट्स हवा में करतब दिखा रहे थे, इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने या तालमेल में कमी के चलते दोनों विमान आपस में टकरा गए और देखते ही देखते आग का गोला बनकर जमीन पर गिर पड़े।

इस खौफनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे के शिकार विमान अमेरिकी नौसेना के EA18-G ग्राउलर थे।यूएस नेवी ने बताया कि रविवार (17 मई) को इडाहो के ‘माउंटेन होम एयर फोर्स बेस’ के पास एक एयर शो के दौरान दो मिलिट्री जेट हवा में आपस में टकरा गए।

राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में सवार चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. बेस अधिकारियों के मुताबिक, चारों की हालत अभी स्थिर है. जमीन पर मौजूद दर्शकों या सैन्य कर्मियों में से किसी को भी चोट नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments