Tuesday, May 12, 2026

Google search engine
HomeपंजाबMP मलविंदर सिंह कंग ने अधिकारियों को क्या दिए निर्देश ?

MP मलविंदर सिंह कंग ने अधिकारियों को क्या दिए निर्देश ?

शहीद भगत सिंह नगर में लोकसभा मैंबर मलविंदर सिंह कंग ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले में प्रत्येक योग्य लाभार्थी को बिना किसी देरी या भेदभाव के इनका लाभ मिल सके।जिला प्रशासकीय कम्प्लैक्स में तिमाही समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद ने पूरे जिले में लागू की जा रही विभिन्न कल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सर्वांगीण विकास और जमीनी स्तर पर जनकल्याण सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है।डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के साथ मौजूद श्री कंग ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वह सभी चल रही योजनाओं की नियमित निगरानी करें और उनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सक्रिय रहना चाहिए, ताकि हकदार लाभार्थी उनके लिए निर्धारित सुविधाओं से वंचित न रहें।

सांसद ने एम.पी.एल.ए.डी. योजना के तहत चल रहे कई प्रोजैक्ट्स का भी जायजा लिया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह निर्धारित समयसीमा के अंदर सभी प्रोजेक्ट पूर्ण करें। उन्होंने जोर दिया कि परियोजनाओं का समय पर पूरा होना जरूरी है, ताकि लोग बिना किसी असुविधा के लाभ ले सकें।जवाबदेही और विभागों में बेहतर तालमेल की मांग करते हुए सांसद ने अधिकारियों से कहा कि पहले मंजूर हो चुके फंड्स के उपयोग प्रमाण-पत्र जल्द से जल्द जमा करवाए जाएं, ताकि अन्य विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त ग्रांट जारी की जा सकें।

बैठक के दौरान आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के लिए आवासीय सुविधाएं, पीने योग्य पानी की उपलब्धता, स्वच्छता और सफाई उपायों के साथ-साथ जिले में अन्य जनकल्याण पहलकदमियों पर विस्तार से चर्चा की गई।सांसद ने कहा कि पूरे जिले में भलाई योजनाओं को सही ढंग से लागू करने और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के साथ तिमाही समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments