पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शनिवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए संजीव अरोड़ा ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले पर आज सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने अभी तक कोई राहत नहीं दी है।
अब मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी। ED ने संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर पर छापा मारा था, जिसके बाद शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद देर रात उन्हें गुरुग्राम में स्पेशल PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट में पेश किया गया, जहां ED की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अरोड़ा को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया, जो 16 मई तक लागू रहेगी।


