पंजाब सरकार ने नगर निगम और काउंसिल चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 31 मई से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं।सरकार ने यह आदेश पंजाब म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट, 1976 के सेक्शन 7-A के तहत जारी किया है।
जिन नगर निगमों में चुनाव होंगे उनमें बटाला (गुरदासपुर), पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, SAS नगर (मोहाली), बठिंडा, अबोहर (फाजिल्का), मोगा और बरनाला शामिल हैं।लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट ने नोटिफिकेशन की कॉपी पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन और संबंधित डिपार्टमेंट को भेज दी हैं ताकि चुनाव प्रोसेस समय पर शुरू हो सके।


