पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। इस साल की मेरिट लिस्ट में हरलीन शर्मा ने कुल 650 में से 646 मार्क्स (99.38%) हासिल करके पूरे राज्य में पहली पोजीशन हासिल की है। मणिमहेश शर्मा 99.23 परसेंट मार्क्स के साथ दूसरे और रिया रानी 99.23 परसेंट मार्क्स के साथ तीसरे स्थान पर आई हैं।
इसके बाद स्टूडेंट्स वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। गौरतलब है कि इस साल 10वीं के एग्जाम 1 मार्च से 1 अप्रैल तक हुए थे, जिसमें 2.84 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बोर्ड ने स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9549161161 भी जारी किया है, ताकि रिजल्ट चेक करने में कोई दिक्कत होने पर स्टूडेंट्स सीधे उनसे संपर्क कर सकें। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए एक वेबसाइट दी है। वे अपना रोल नंबर और नाम डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in है।


