सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,000 रुपये तेजी के साथ 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% चढ़कर यानी 114 रुपये तेजी के साथ 1,51,225 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चूंकि आज महाराष्ट्र दिवस की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा।सोना 24 कैरेट : 150263 रुपये प्रति 10 ग्रामसोना 23 कैरेट : 149661 रुपये प्रति 10 ग्रामसोना 22 कैरेट : 137641 रुपये प्रति 10 ग्रामसोना 18 कैरेट : 112697 रुपये प्रति 10 ग्रामसोना 14 कैरेट : 87904 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


