Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमाइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का बड़े पर्दे पर कमाल

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का बड़े पर्दे पर कमाल

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर दाहड़ रही है। फिल्म ने पहले दिन 82 मिलियन डॉलर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।अब ऐसी उम्मीदें हैं कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड में 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाएगी। जो कि इस साल किसी भी लाइव-एक्शन फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड होगा।

इसी के साथ किसी भी बायोपिक के लिए बेस्ट स्टार्ट होगी।बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन नॉर्थ अमेरिका में 39 मिलियन डॉलर की कमाई की।यह किसी भी बायोपिक फिल्म के लिए अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग है।माइकल ने फिल्म ओपेनहाइमर को भी पीछे छोड़ दिया है।

ओपेनहाइमर ने 33 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की थी। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 30 मिलियन डॉलर की कमाई की।वहीं गुरुवार को हुए पेड प्रिव्यूज से फिल्म ने 13 मिलियन डॉलर कमाए।फिल्म के इंडिया बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 1.70 करोड़, पहले दिन 3.80 करोड़, दूसरे दिन 5.10 करोड़ और तीसरे दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments