Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबनिलंबित DIG भुल्लर के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

निलंबित DIG भुल्लर के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को चंडीगढ़ में उनके घर पर छापा मारा। ED, भुल्लर और अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत तलाशी अभियान चला रही है।ED, PMLA की धारा 17 के तहत 11 जगहों पर तलाशी ले रही है,

जिनमें चंडीगढ़ में दो, लुधियाना जिले में पांच, पटियाला में दो, नाभा में एक और जालंधर में एक जगह शामिल है।माना जा रहा है कि यह सभी जगहें आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामी लोगों से जुड़ी हैं। इन तलाशी अभियानों का मकसद अपराध से हासिल संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।

मामले में आगे की जांच जारी है।इससे पहले, CBI की छापेमारी के दौरान चंडीगढ़ में भुल्लर के घर और फार्महाउस से भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद किया गया था। जब्त की गई चीज़ों में करीब ₹7.36 करोड़ की नकदी, 2.5 किलोग्राम सोना, चांदी के आभूषण (जिनकी कीमत करीब ₹2.32 करोड़ है) और 26 महंगी घड़ियां (रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांड) शामिल थी।

कुछ दिन पहले (25 अप्रैल), चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत ने CBI को अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और बिचौलियों के खिलाफ एक नई प्रारंभिक जांच शुरू करने की अनुमति दी थी। इस जांच के दायरे में पंजाब के कई अन्य वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारी भी शामिल हैं। जांच एजेंसी को एक डायरी और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले है, जो एक संगठित भ्रष्टाचार नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments