टेक दिग्गज ऐप्पल ने जोन टर्नस को अपना अगला सीईओ बनाया है। वो टिम कुक की जगह लेंगे, जो 15 साल बाद पद छोड़ रहे है। पिछले 25 सालों से ऐप्पल में काम कर रहे टर्नस 1 सितंबर को कंपनी की कमान अपने हाथों में ले लेंगे फिलहाल वो ऐप्पल में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख है।दूसरी तरफ टिम कुक सीईओ पद छोड़ने के बाद कंपनी के एग्जीक्यूटिव चैयरमेन बन जाएंगे यानी ऐप्पल के साथ कुक का सफर अभी जारी रहेगा।
कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद ऐप्पल की कमान संभाली थी।50 वर्षीय टर्नस 2001 में ऐप्पल के साथ जुड़े थे और पर्दे के पीछे रहते हुए कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख के तौर पर टर्नस को मैकबुक्स की सेल में नई जान फूंकने का क्रेडिट दिया जाता है। टर्नस ने ही किफायती मॉडल्स के साथ प्रीमियम प्रो मॉडल्स की शुरुआत की थी।
उन्हें सीईओ पद ऐसे समय में सौंपा जा रहा है, जब कंपनी को एआई और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है।टर्नस को कुक का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है।टर्नस को सीईओ बनाने की अनाउंसमेंट के बाद लिखे लेटर में कुक ने उन्हें इस रोल के लिए परफेक्ट व्यक्ति बताया है। कुक का कहना है कि टर्नस एक शानदार इंजीनियर और थिंकर हैं, जो 25 सालों से ऐप्पल प्रोडक्ट्स बना रहे है।
बता दें कि टर्नस की उम्र भी उनके पक्ष में गई है। टर्नस अभी 50 साल के हैं और ऐप्पल के बाकी सीनियर अधिकारी या तो उम्र में काफी छोटे है या कुछ की उम्र रिटायरमेंट के पास पहुंच गई है।ऐसे में टर्नस लंबे समय तक इस कंपनी की कमान संभाल सकते है।कुक के सीईओ रहते हुए ऐप्पल ने काफी तरक्की की है और पिछले 15 सालों में कंपनी की वैल्यूशन 3.6 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है। कुक के सीईओ रहते हुए ही ऐप्पल 2018 में अमेरिका की पहली कंपनी बनी थी, जिसकी मार्किट वैल्यूशन 1 ट्रिलियन डॉलर से पार पहुंची थी।
अपने लेटर में कुक ने कहा कि वो ऐप्पल यूजर्स को अलविदा नहीं कर रहे है ।यह ट्रांजिशन की घड़ी है। उन्होंने ऐप्पल यूजर्स का धन्यवाद करते हुए लिखा कि उन्हें दुनिया की सबसे महान कंपनी का सीईओ बनने का मौका मिला। लोगों ने उनमें जो प्यार और भरोसा दिखाया है, उसके लिए वो आभारी रहेंगे।


