ED पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ED के अधिकारी संजीव अरोड़ा, उनके दो पार्टनर और उनके बेटे की कंपनियों की पिछले 26 घंटों से जांच कर रहे हैं। ये छापेमारी लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 जगहों पर की जा रही है।
छापेमारी के दौरान, मंत्री अरोड़ा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास, उनके निजी आवास, कंपनी के दफ्तरों और उनके करीबी सहयोगियों के घरों पर भी तलाशी ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ED की यह कार्रवाई शेयर बाजार में ‘इनसाइडर ट्रेडिंग’ और UAE से भारत में संदिग्ध पैसों की ‘राउंड-ट्रिपिंग’ के मामले में की जा रही है।
लुधियाना के गुरुदेव नगर स्थित संजीव अरोड़ा के आवास पर केंद्रीय सुरक्षा बल की टीमें तैनात हैं और ED के अधिकारी घर के अंदर कार्रवाई कर रहे हैं। घर के अंदर या बाहर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। ED की टीमें शुक्रवार सुबह 7 बजे उनके घर पहुंची थीं। यह जांच पिछले 26 घंटों से जारी है।


