Friday, June 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग,पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू

दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग,पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू

दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग के बाद पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं।मीटिंग के बाद बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गई है और जीतने वाली रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही पंजाब कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों के लिए एक बड़ी ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।उन्होंने मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है और इस मुद्दे पर हाईकमान में गंभीर चर्चा हुई है।

बघेल ने साफ किया कि कांग्रेस आने वाले चुनावों को पूरी ताकत से लड़ेगी और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी।बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होने हैं। इसे लेकर सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां अब से ही तैयारियों में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments