Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलकनाडा की रेडियो ब्रॉडकास्टर सुखविंदर कौर संघा को नशा तस्करी मामले में...

कनाडा की रेडियो ब्रॉडकास्टर सुखविंदर कौर संघा को नशा तस्करी मामले में पांच साल की सज़ा

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की मशहूर रेडियो ब्रॉडकास्टर सुखविंदर कौर संघा को ब्रिटिश कोलंबिया के सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग स्मगलिंग केस में पांच साल जेल की सज़ा सुनाई है। 47 साल की संघा को US से ड्रग्स स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सुखविंदर कौर संघा का परिवार पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर से ताल्लुक रखता है,

हालांकि उनका जन्म कनाडा के प्रिंस जॉर्ज शहर में हुआ था। पिछले दस सालों में, उन्होंने पंजाबी रेडियो की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी और फ्रीलांस रेडियो और टीवी होस्ट के तौर पर काम कर रही थी। उनके शो में अक्सर बड़े नेता, पुलिस अधिकारी और सेलिब्रिटी आते थे, जिससे वह पंजाबी कम्युनिटी में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गई थी।

लेकिन इस गिरफ्तारी और सज़ा ने उनकी इमेज को बड़ा झटका दिया है। इस घटना से कनाडा में रहने वाली पंजाबी कम्युनिटी में भी गुस्सा और चिंता का माहौल बन गया है। कई लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों की वजह से पूरे पंजाबी समाज को ड्रग ट्रैफिकिंग से जोड़कर देखा जाता है, जो गलत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments