अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई पहले दौर की बातचीत तो फेल हो चुकी है, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे दौर की बातचीत जल्दी शुरू हो सकती है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान बातचीत के लिए उत्सुक है और उसने वार्ता के लिए अमेरिका को एक बार फिर संदेश भेजा है।
वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा है कि इस्लामाबाद टॉक में ईरान के साथ समझौते में कुछ प्रगति हुई है।अमेरिकी नेताओं के ये बयान दिखाते हैं कि ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत जल्दी हो सकती है।ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘वे समझौता करने के लिए बहुत उत्सुक है। हमें दूसरी तरफ से संदेश मिला है। हमने नाकाबंदी कर रखी है. वे कोई कारोबार नहीं कर रहे है।ईरान बिल्कुल भी कारोबार नहीं कर रहा है और हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे। अभी कोई लड़ाई नहीं हो रही है.’
यूएस प्रेसिडेंट ने दोहराया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि अगर वे सहमत नहीं होते तो कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम किसी देश को दुनिया को ब्लैकमेल करने की इजाजत नहीं दे सकते। हम ऐसा होने नहीं देंगे।
वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान ने परमाणु मुद्दे पर बातचीत में कुछ प्रगति दिखाई है यानी ये क्लीयर है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का रास्ता साफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रक्रिया को एक बड़े और सफल समझौते के माध्यम से समाप्त करना चाहते हैं और राष्ट्रपति ट्रंप इस प्रक्रिया को लंबा खींचने का इरादा नहीं रखते है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए ईरान को ही कदम आगे बढ़ाने होंगे।


