Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलसऊदी अरब ने 'रेड सी' के रास्ते भारत को कच्चा तेल भेजना...

सऊदी अरब ने ‘रेड सी’ के रास्ते भारत को कच्चा तेल भेजना किया शुरू

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट गहराता जा रहा है। इसी बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है। सऊदी अरब ने अब रेड सी के रास्ते भारत को कच्चा तेल भेजना शुरू कर दिया है। सऊदी अरब के यानबु पोर्ट से कई टैंकर तेल लेकर भारत के लिए रवाना हो चुके है।यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब होर्मुज से जहाजों का गुजरना जोखिम भरा काम हो गया है।

जानकारी अनुसार इस समय 4 बड़े टैंकर भारत की ओर आ रहे हैं, जिनमें करीब 60 लाख बैरल तेल है। महीने के अंत तक 90 लाख से 1 करोड़ बैरल अतिरिक्त तेल आने की उम्मीद है।आमतौर पर दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब 20 प्रतिशत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। भारत भी खाड़ी देशों से ज्यादातर तेल इसी रास्ते से मंगाता है, लेकिन ईरान की ओर से जहाजों पर हमलों के कारण अब यह रास्ता असुरक्षित हो गया है।

इसी वजह से सऊदी अरब ने वैकल्पिक रास्ता अपनाया है।तेल को पहले पाइपलाइन के जरिए यानबू तक लाया जाता है, जो करीब 1200 किलोमीटर लंबी है और फिर वहां से टैंकर के जरिए भेजा जाता है, हालांकि इस नए रास्ते की भी अपनी सीमाएं है।पाइपलाइन की क्षमता कम है, इसलिए उतना तेल नहीं भेजा जा सकता, जितना होर्मुज के रास्ते भेजा जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments