Friday, March 13, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसBCCI ने खिलाड़ियों के लिए किया करोड़ों की इनामी राशि का एलान

BCCI ने खिलाड़ियों के लिए किया करोड़ों की इनामी राशि का एलान

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जिसमें अब बीसीसीआई ने चार चांद लगा दिए है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया है।भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।भारतीय टीम ने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्डकप का पिछला संस्करण भी जीता था। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी है।

बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, टीमवर्क और शानदार प्रदर्शन की वजह से यह सफलता मिली है। BCCI की ओर से दी जाने वाली 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments