Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबविधानसभा में सुखपाल खेहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव हुआ पास

विधानसभा में सुखपाल खेहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव हुआ पास

पंजाब विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है। आज सैशन में हंगामे के बीच कांग्रेस MLA सुखपाल खेहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। इसमें वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस MLA सुखपाल खेहरा की पोस्ट पर सवाल उठाए। चीमा ने कहा कि इसमें लिखा है, “तुसी अजिहीयां औरतां सूरमें कित्थों पैदा कर लैणगीयां जो 1000 रुपये लई गिद्दा पा रहीयां ने ?”चीमा ने पूछा कि क्या वह माफी मांगेंगे।

चीमा ने कहा कि अगर हम महिलाओं और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि अगर विपक्ष चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुआ है, तो उन्हें महिलाओं का अपमान करने का हक किसने दिया? इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के सदस्य प्रताप बाजवा ने सुखपाल खेहरा की पोस्ट पर अफसोस जताया। स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने भी इस पोस्ट को महिलाओं का अपमान बताया।

AAP MLA इंदरजीत कौर मान ने कहा कि इस मामले पर एक्शन लिया जाना चाहिए। वे दिखाएंगे कि गरीब कैसे योद्धा पैदा कर सकते है। वे इस मुद्दे को स्टेट लेवल पर ले जाएंगे और इस मामले पर एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

सुखपाल खेहरा की पोस्ट पर मामला काफी गरमा गया है। पंजाब महिला आयोग ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है और कपूरथला के SP को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महिला आयोग ने उन्हें 12 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments