पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर कई बड़े अपराधों में शामिल भगोड़े भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष को सेंट्रल एशियाई देश से कानून का सामना करने के लिए डिपोर्ट करने के बाद सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर इंटरनल सिक्योरिटी विंग के तहत काम कर रहे नए बने ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है।
DGP गौरव यादव ने कहा कि आरोपी भुवनेश चोपड़ा की इंटरनेशनल गतिविधियों को ट्रैक करने और रोकने के लिए एक रेड नोटिस (रेड कॉर्नर नोटिस) और एक लुक-आउट सर्कुलर (LoC) जारी किया गया था।


