आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारत को मिली 96 रनों की ऐतिहासिक जीत के बाद अब दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 2028 में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप पर टिक गई है।इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 21 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2028 के बीच खेला जाएगा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण साल 2028 में होगा। साल 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जबकि न्यूजीलैंड के लिए ये पहला मौका होगा, जब वो पहली बार पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन करेगा।इस टूर्नामेंट की कमान डेम थेरेसी वॉल्श के हाथों में है, जो वर्तमान में आयोजन स्थलों और तैयारियों में जुटी हुई हैं।


