Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबरनाला में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग...

बरनाला में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की मौत

अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल युद्ध के हालात है, जिसके चलते देश भर में एलपीजी गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है।बरनाला जिले के गांव शैहना से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े 66 साल के एक बुजुर्ग की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।

इस घटना से पूरे इलाके में दुख की लहर दौड़ गई है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव शैहना के रहने वाले 66 साल के भूषण कुमार मित्तल सुबह करीब

8 बजे अपने बेटे देवराज मित्तल के साथ गैस सिलेंडर लेने के लिए वहां पहुंचे थे। लाइन में पहले से ही कई लोग खड़े थे और भूषण कुमार 25वें नंबर पर थे। बताया जा रहा है कि वह करीब दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments