Monday, July 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में सुबह-सुबह क्यों चली गोलियां ?

जालंधर में सुबह-सुबह क्यों चली गोलियां ?

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय पर आज सुबह करीब 7:15 बजे जालंधर में जानलेवा हमला हुआ। यह घटना शहर के पॉश मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां बदमाशों ने लकी ओबेरॉय की कार पर फायरिंग की, जिससे कार के शीशे टूट गए।

हमलावरों ने कुल 5 गोलियां चलाईं, जिनमें से 3 गोलियां लकी ओबेरॉय को लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें तुरंत मॉडल टाउन के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिवार को यकीन नहीं हुआ और वे उन्हें श्री राम अस्पताल ले गए। श्री राम अस्पताल के डॉक्टरों ने लकी ओबेरॉय की हालत गंभीर बताई है और उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लकी ओबेरॉय को सीने में दो और सिर में एक गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और हमलावरों की पहचान के लिए इलाके से CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

शहर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की अच्छी तरह से जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments