Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसविराट कोहली ने टीम और कप्तान स्मृति मंधाना को जीत की दी...

विराट कोहली ने टीम और कप्तान स्मृति मंधाना को जीत की दी बधाई

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दूसरा खिताब जीत लिया है. विराट कोहली ने टीम और कप्तान स्मृति मंधाना को जीत की बधाई देते हुए कहा कि आप इस जीत की हकदार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए ये लगातार 3 साल में तीसरी ट्रॉफी है. 2024 में आरसीबी महिला टीम पहली बार चैंपियन बनी थी. 2025 में आरसीबी की मेंस टीम ने अपना पहला खिताब जीता, ये विराट कोहली का भी पहला आईपीएल खिताब था. अब लगातार तीसरे साल आरसीबी चैंपियन बनी है।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर आरसीबी महिला टीम की ट्रॉफी लिए फोटो शेयर करते हुए लिखा, “फिर से चैंपियन. आरसीबी का झंडा ऊंचा लहराते हुए और कुछ ऐसा जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं. स्मृति मंधाना और पूरी टीम और मैनेजमेंट को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई. आप लोग इसके हकदार हैं, इसमें कोई शक नहीं. इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें.”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments