Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलक्रिप्टोकरेंसी एथेरियम के संस्थापक विटालिक बुटेरिन की तस्वीर क्यों हुई वायरल ?

क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम के संस्थापक विटालिक बुटेरिन की तस्वीर क्यों हुई वायरल ?

दुनिया की मशहूर क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम के संस्थापक विटालिक बुटेरिन की एक साधारण-सी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। वजह कोई बड़ा बयान या नई टेक्नोलॉजी नहीं थी, बल्कि उनके मोजे में दिख रहा एक छोटा सा छेद।

यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया कैसे किसी इंसान की जिंदगी की बड़ी उपलब्धियों को छोड़कर, उसकी छोटी-सी बात को भी मजाक का विषय बना सकता है।


यह तस्वीर उत्तरी थाईलैंड के चियांग माई शहर में आयोजित ETH Chiang Mai Conference के दौरान ली गई थी। यह सम्मेलन 28 जनवरी से शुरू हुआ और 3 फरवरी तक चलने वाला है सम्मेलन के दौरान विटालिक बुटेरिन बेहद साधारण कपड़ों में नजर आए। लेकिन लोगों की नजर उनके कपड़ों से ज्यादा उनके फटे हुए मोजे पर चली गई।

जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। विटालिक बुटेरिन कोई आम नाम नहीं है।उन्होंने 2013 में एथेरियम की शुरुआत की थी, जो आज दुनिया के सबसे बड़े और लोकप्रिय ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म्स में से एक है।

बाद में उनके साथ कई सह-संस्थापक जुड़े, जिनमें गैविन वुड, जोसेफ लुबिन, जेफरी विल्के, मिहाई एलिसी, एंथनी डी लोरियो, अमीर चेट्रिट और चार्ल्स होस्किंसन जैसे बड़े नाम शामिल है।. एथेरियम की खास बात यह है कि यह किसी एक व्यक्ति या संस्था के नियंत्रण में नहीं है. इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसका कोई CEO या केंद्रीय मालिक नहीं है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments