Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाब1 फरवरी को राज्य में बारिश के आसार

1 फरवरी को राज्य में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 31 तारीख से मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। फिलहाल, सुबह और शाम को हालांकि ठंड महसूस हो रही है

, लेकिन दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप खिल रही है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य स्तर पर है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि 1 फरवरी को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही 31 जनवरी और 2 व 3 फरवरी को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments