Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसबांग्लादेश की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए...

बांग्लादेश की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया

बांग्लादेश क्रिकेट के लिए पिछले कुछ हफ्तें चुनौतीपूर्ण रहे है। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं आने की जिद पर अड़े रहने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद स्कॉटलैंड को जगह दी गई। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, उनकी महिला टीम ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने सुपर-6 में थाईलैंड को 39 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया। बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस पिछले कुछ हफ़्तों से मायूस थे क्योंकि उनके बोर्ड (BCB) की वजह से उनकी पुरुष टीम से वर्ल्ड कप का टिकट छिन गया।

लेकिन अब फैंस के लिए अच्छी खबर है, बेशक वह अपनी पुरुष टीम को चियर नहीं कर पाएंगे लेकिन महिला टीम को चियर करने का मौका होगा।बांग्लादेश के साथ नीदरलैंड ने भी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। बड़ी बात ये है कि नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments