Friday, September 4, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसमहिला एशिया कप ,स्मृति मंधाना की शानदार पारी से टीम इंडिया सेमीफाइनल...

महिला एशिया कप ,स्मृति मंधाना की शानदार पारी से टीम इंडिया सेमीफाइनल में !

स्मृति मंधाना की शानदार पारी ने टीम इंडिया को 2026 महिला एशिया कप में दूसरी जीत दिलाई. गुरुवार (03 सितंबर) को टूर्नामेंट का 7वां मुकाबला भारत और हांगकांग के बीच दुबई में खेला गया. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए।

टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रन स्कोर किए. फिर चेज करते हुए हांगकांग 16.2 ओवर में 56 सिर्फ रन पर ढेर हो गई. इस दौरान टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. भारत ने इस तरह 137 रन से मैच जीता. जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

भारत के लिए मंधाना के अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहीं. शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा प्रतिका रावल ने 10 रन, ऋचा घोष ने 11 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 10 रन, भारती फुलमाली ने 02 रन और दीप्ति शर्मा ने 01रन बनाया।शतकीय पारी के साथ मंधाना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिथाली राज को पछाड़ा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments