Wednesday, August 19, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसभारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया ,मानव सुतार ने 10...

भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया ,मानव सुतार ने 10 विकेट लेकर इतिहास रचा

भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है. चौथी पारी में श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य मिला था, इसके जवाब में वह सिर्फ 206 रन ही बना सकी. मानव सुतार ने अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. दूसरी पारी में उन्होंने कुल 6 विकेट लिए. इसी के साथ टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2015 से चले आ रहे जीत के सिलसिले को कायम रखा है।

चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी महज 193 रनों पर सिमट गई थी, लेकिन पहली पारी में 178 रनों की विशालकाय बढ़त के आधार पर उसने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा था. गॉल के मैदान पर कभी भी 342 रनों से बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ था, इसलिए श्रीलंका को जीत के लिए बहुत बड़ा चमत्कार करने की जरूरत थी, जिसमें वह नाकाम रही।

यह टेस्ट इतिहास में भारत की श्रीलंका पर लगातार नौवीं जीत है. श्रीलंका को आखिरी बार टीम इंडिया पर 2015 में कोई टेस्ट जीत नसीब हुई थी. उसके बाद 11 मैचों में टीम इंडिया ने 9 जीते हैं और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. श्रीलंका पिछले 11 सालों से भारत को हरा नहीं पाया है.मानव सुतार को टीम इंडिया का अगला रवींद्र जडेजा भी कहा जा रहा है।

वह अलग बात है कि जडेजा 37 साल की उम्र में भी धारधार गेंदबाजी कर रहे हैं. सुतार ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए. दूसरी पारी के 76वें ओवर में उन्होंने एकसाथ 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments