Wednesday, September 9, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसभारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज 13 सितंबर से होगी शुरू

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज 13 सितंबर से होगी शुरू

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी. यह तीन मैचों की सीरीज 17 सितंबर तक चलेगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी आई है. BCCI इस सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान कर चुका है, लेकिन वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था.।

अच्छी खबर यह है कि सुंदर पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं. बुमराह की फिटनेस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद वो जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

रिपोर्ट अनुसार सुंदर अब पूरी तरह फिट हैं और अगगनिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे।इंडिया टुडे की रिपोर्ट अनुसार जसप्रीत बुमराह को अभी मैच सिम्यूलेशन टेस्ट से गुजरना है, जो 9 सितंबर को पूरा होने की उम्मीद है. उसके बाद ही फैसला लिया जा सकेगा कि बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे या नहीं. ।

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद बुमराह ने टीम इंडिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है. वो आयरलैंड, इंग्लैंड और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ भी नहीं खेले थे।नीतीश राणा और हर्षित राणा को भी भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी. उनका खेलना भी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था. दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट और मैच सिम्यूलेशन हो चुका है, लेकिन BCCI ने उन्हें अब तक खेलने की मंजूरी नहीं दी है. सभी खिलाड़ियों की एक फाइनल टेस्ट रिपोर्ट 9 सितंबर की शाम तक आ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments