Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को क्यों किया गिरफ्तार ?

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को क्यों किया गिरफ्तार ?

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2024 में श्री मुक्तसर साहिब के सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शमशेर सिंह (गुरबख्श सिंह का बेटा) और उसकी पत्नी प्रीतपाल कौर को 3 दिसंबर, 2024 को दर्ज FIR नंबर 233 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपी आदेश नगर, गली नंबर 1, सेक्टर नंबर 1, कोटकपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले है। IPC की धारा 308(4), 351(1), और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पीड़ित अनुसार, उसे तीन धमकी भरे कॉल आए,

जिससे वह डर गया और उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। 3 दिसंबर, 2024 को उसे उसी विदेशी नंबर से एक और कॉल आया, जिसका उसने डर के कारण जवाब नहीं दिया।

वह पूरे दिन मानसिक रूप से परेशान रहा। अपने परिवार से बात करने के बाद सतनाम सिंह अपने भाई गुरसेवक सिंह के साथ सदर पुलिस स्टेशन गए और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की,

जिसके बाद गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी और जबरन वसूली की साजिश में और कौन-कौन शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments