पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है, वहीं कुछ जगहों पर ओले भी पड़े है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार, रूपनगर और पटियाला के कई इलाकों में ओले गिरे हैं।
वहीं, जालंधर, लुधियाना और आस-पास के दूसरे इलाकों में भी बारिश हो रही है। इसके अलावा, आज पूरे दिन बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, कल भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं, आज सुबह से हो रही बारिश और से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।


